बदायूं: दियोरारा गांव में पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल, अस्पताल में भर्ती
Budaun, Budaun | Jun 9, 2025 बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के दियोरारा गांव में पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक गुड्डू पुत्र पप्पू खां निवासी दियोरारा थाना अलापुर क्षेत्र का रहने वाला है। अलापुर थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।