लिधौरा: चंदेरा तिगैला पर दो बाइक की टक्कर, दोनों चालक घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल
टीकमगढ़ के चंदेरा तिगैला पर बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।