जांजगीर: हाई स्कूल मैदान में जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेले का जिला प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने किया शुभारंभ
हाई स्कूल मैदान में आयोजित एग्रीटेक कृषि मेले का आयोजन जिला प्रशासन के द्वारा विगत 25 वर्षों से किया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य के वित्त मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी के साथ भाजपा नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं जिला प्रशासन के द्वारा शासन के योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। विभिन्न हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया।