जांजगीर: हाई स्कूल मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी
जांजगीर चांपा जिले के जिला महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज हाई स्कूल मैदान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी सहित भाजपा नेता शामिल हुए। इस दौरान 101 जोड़े को आशीर्वाद देते हुए शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया गया और आशीर्वाद देकर वर वधु को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी।