जांजगीर: शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत जिले का पहला कैंटीन का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शुभारंभ
वित्त मंत्री और जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री ओ पी चौधरी ने आज शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत जिला मुख्यालय जांजगीर के निकट स्थित एफसीआई गोदाम के पास स्थित नया बस स्टैंड परिसर पर कैंटीन का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत आज प्रभारी मंत्री के द्वारा जिले का पहला कैंटीन का शुभारंभ किया गया है।