बालोद: PM मोदी ने बालोद के पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया, सांसद नाग बोले- यह विकास में मील का पत्थर होगा
Balod, Balod | Jul 17, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार शाम 4 बजे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वर्चुअल माध्यम से पुनर्विकसित बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया। रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह स्टेशन बालोद जिले के विकास और यात्रियों की सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।