अशोक नगर: शंकरपुर में पति की मारपीट से परेशान महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या की कोशिश, बेटे ने बचाई जान
अशोकनगर शंकरपुर में एक महिला ने पति की मारपीट से परेशान होकर अपने ही घर में दुपट्टा से फंदा लगाकर पंखा से लटक गई। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय शंकरपुर निवासी सावित्री पति बद्रीप्रसाद वंशकार उम्र 61 वर्ष ने रविवार की रात 9 बजे अपने ही घर में दुपट्टा का फंदा बनाकर पंखे से लटक गई थी। कुछ देर बाद बेटे ने देखा तो हंसिया से फंदा काटकर महिला की जान बचाई।