दतिया नगर: छल्लापुरा में पुरानी रंजिश पर खूनी मारपीट, डंडों से हमला, दो घायल, वीडियो वायरल, कोतवाली में मामला दर्ज
दतिया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के छल्लापुरा इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो बुधवार सुबह करीब 10 बजे सोशल मीडिया पर वायरल होता नजर आया। जानकारी के अनुसार फरियादी आकाश अहिरवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोमवार रात करीब 10:30 बजे वह अपने भाई छोटू अहिरवार के साथ घर पर मौजूद था।