बहराइच: बहराइच जिले में आगामी त्यौहार को लेकर पुलिस ने किया पैदल गश्त, एएसपी नगर रहे मौजूद
जिले में आगामी त्यौहार व शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। इसके लिए गुरुवार रात 9 बजे अपर पुलिस अधीक्षक नगर की अगुवाई में पैदल गस्त किया गया। अलविदा की नमाज को लेकर जिले के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। इसको देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में थानाध्यक्ष की अगुवाई में पुलिस पैदल ग्रस्त कर रही है।