बहराइच: बहराइच एस.सी./एस.टी. कोर्ट ने हत्या मामले के दो अभियुक्तों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, दिया दोषी करार
दीवानी न्यायालय स्थित विशेष न्यायाधीश एस.सी./एस.टी. कोर्ट ने हत्या मामले के दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है… गुरुवार शाम को इस संबंध में जानकारी देते हुए विशेष लोक अभियोजक एस.सी./एस.टी. कोर्ट राकेश कुमार ने बताया कि घटना वर्ष 2018 में मोतीपुर थाना क्षेत्र में हुई थी जहां एक महिला की फावड़े से हमला कर निर्मम हत्या की गई थी।