बहराइच: बेडनापुर के पास सड़क हादसे में हुई अज्ञात व्यक्ति की मौत की पहचान, पुलिस जांच में जुटी
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बेडनापुर के पास मंगलवार को टेंपो पेड़ से टकरा गया था। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए थे। वहीं एक अज्ञात की मौत हो गई थी। वहीं पुलिस के द्वारा पहचान कराई जा रही थी। गुरुवार को पहचान हो जाने के कारण शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक दवा लेने के लिए गया था।