जमुई: चौडीहा में 21 बीघा जमीन के लिए बेटे ने पिता को पीटा, वृद्ध घायल
Jamui, Jamui | May 10, 2026 टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत चौड़ीहा गांव में रविवार 12 बजे के करीब जमीन विवाद को लेकर बेटे द्वारा पिता की पिटाई का मामला सामने आया है। घायल 65 वर्षीय बनवारी यादव ने बताया कि उसके पास 21 बीघा जमीन है, जिसे वह सभी सात बेटों में बराबर बांटना चाहता था। आरोप है कि बड़ा पुत्र बिरजू यादव पूरी जमीन अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था।