राजातालाब: बाजार जाने के लिए निकली लड़की हुई गायब, दर्ज हुआ मुकदमा
वाराणसी के जंसा क्षेत्र से एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। वही परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को किसी युवक ने बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। परिजनों के अनुसार किशोरी मंगलवार की शाम 6 बजे बाजार जाने की बात कहकर निकली थी। कई घंटे बीतने के बाद भी वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आस-पास के साथ रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की।