Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh
Cricket
ajayjain6262
2
पानीपत पुलिस 27 मई 2026 *युवक की गला दबाकर हत्या करने के आरोपी मां-बेटा गिरफ्तार* पानीपत, 27 मई ( ) गांव वैसर में युवक...
Israna, Panipat
| May 27, 2026
MORE NEWS
बीएड छात्रों ने की गुरुद्वारा इसराना साहिब की प्रशंसा। सस्ती है हरियाणा में बीएड की पढ़ाई।
Israna, Panipat | Jun 6, 2026
भूखें को रोटी- प्यासे को पानी!
Israna, Panipat | Jun 6, 2026
पानीपत पुलिस 05 जून 2026 *पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने थाना औद्योगिक सेक्टर 29 के जीर्णोद्धार भवन का किया उद्घाटन* *थाना परिसर में फरियादियों के बैठने के लिए शेड, एक साथ 40 लोग बैठ सकेगे* पानीपत, 05 जून ( ) पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने शुक्रवार को थाना औद्योगिक सेक्टर 29 के जीर्णोद्धार भवन का उद्घाटन किया। इस भवन का जीर्णोद्धार हरियाणा पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा किया गया है। इस अवसर पर हरियाणा पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक महोदय का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने थाना के जीर्णोद्धार भवन का उद्घाटन कर कराए गए मरम्मत कार्य, रंग-रोगन, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कार्य की सराहना की तथा पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक एवं सुव्यवस्थित थाना परिसर न केवल पुलिस कर्मियों के कार्य निष्पादन को बेहतर बनाएगा, बल्कि आम जनता को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। थाना परिसर में फरियादियों के बैठने के लिए शेड बनाया गया है, जिसमें एक साथ 40 लोग बैठ सकते है। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष व तैनात पुलिसकर्मियों को अपग्रेड भवन में पूरे जोश के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि थाना भवन का जीर्णोद्धार कर आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। भवन के जीर्णोद्धार होने से पुलिस के साथ साथ फरियादियों को काफी सुविधा होगा। अनुसंधानकर्ता बेहतर माहौल में फरियादियों को बैठाकर शिकायत सुनकर समाधान कर सकेंगे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को इसके रखरखाव व स्वच्छता के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा कि स्वच्छता पर हर किसी को ध्यान देना होगा। इससे अपने आप को सुकून मिलता है। इसके साथ ही थाना में आने वाले फरियादियों की सुनवाई कर समाधान व उनसे शालीनता का व्यवहार करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि आमजन की सेवा के लिए ही हम सभी हैं। उनके हितों का हमेशा ख्याल रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। जवानों से कहा थाना परिसर में पौधरोपण भी करें। इससे हरियाली कायम रहेगी। सेक्टर 29 पार्ट टू में स्थित थाना औद्योगिक सेक्टर 29 के भवन का जीर्णोद्धार करने में 1 करोड़ 67 लाख 92 हजार रूपए का खर्च आया है। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा भवन का जीर्णोद्धार किया गया है। थाना के भू तल पर एसएचओ रूम, एमएचसी रूम, डयूटी ऑफिसर रूम, वॉयरलेस रूम, महिला व बच्चों के लिए रूम, महिला व पुरूषों के लिए अलग अलग लॉकअप व वॉशरूम है। प्रथम तल पर अनुसंधानकर्ता के लिए रूम, वर्क स्टेशन, किचन, डॉयनिंग रूम व मनोरंजन कक्ष है। सभी कमरों में अच्छी क्वालिटी का फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है। परिसर में पक्की पार्किंग के साथ ही फरियादियों के बैठने के लिए शेड बनाया गया है, जिसमें एक साथ 40 लोग बैठ सकते है। पीने के स्वच्छ पानी के लिए वॉटर कुलर व आरओ लगाए गए है। साथ में टॉलेट व वाशरूम भी बनाए गए है। इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी राजबीर सिंह, डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, डीएसपी आत्माराम, डीएसपी मुकेश कुमार, हरियाणा पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के एसई नरेश कुमार, एक्सईएन, इंद्रपाल, एसडीओ सुरेंद्र सिंह, सिवाह गांव के सरपंच प्रतिनिधि रणदीप आर्य और थाना क्षेत्र के काफी संख्या में मौजिज व्यक्ति व विभिन्न थानों के प्रभारी व चोकी इंचार्ज मौजूद रहें।
Israna, Panipat | Jun 5, 2026
पानीपत पुलिस 05 जून 2026 *उग्राखेड़ी रोड पर डॉक्टर से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल, 5 हजार रूपए व दस्तावेज बरामद* पानीपत, 05 जून ( ) सीआईए थ्री पुलिस टीम ने उग्राखेड़ी रोड पर डॉक्टर से लूट करने वाले दो आरोपियों को वीरवार शाम को राजाखेड़ी रोड पर ग्राउंड से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान बलजीत नगर निवासी हिमांशु उर्फ बनिया व दीपांशु उर्फ लक्की के रूप में हुई है। दोनों आरोपी सगे भाई है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मिलकर लूट की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए थ्री पुलिस टीम को आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सीआईए थ्री पुलिस टीम अपने सभी सोर्स एक्टिव कर आरोपियों की पहचान करने व धरपकड़ में जुटी थी। वीरवार देर शाम टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म के दो युवक राजाखेड़ी रोड पर खाली जगह में बैठे हुए है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों युवको को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पनचान हिमांशु उर्फ बनिया व दीपांशु उर्फ लक्की पुत्र विरेंद्र निवासी बलजीत नगर के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने उग्राखेड़ी रोड पर 2 जून की रात पैदल जा रहे व्यक्ति से लूटपाट करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। लूट की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में उग्राखेड़ी निवासी डॉक्टर कर्मबीर पुत्र रत्न सिंह की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। आरोपियों के पूछताछ में खुलासा हुआ वे दोनों अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में वीरवार रात को राजाखेड़ी रोड पर ग्राउंड में बैठे थे। *दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड;* आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया वे दोनों भाई नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उन दोनों ने मिलकर 2 जून की रात उग्राखेड़ी रोड पर पैदल जा रहे व्यक्ति से लूट की। दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी हिमांशु के खिलाफ चोरी व स्नेचिंग की वारदातों के 9 मामले व आरोपी दीपांशु पर स्नेचिंग की वारदात का एक मामला दर्ज है। आरोपी हिमांशु बीती 9 मई को जेल से बेल पर बाहर आया था। प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, 5 हजार रूपए, 3 एटीएम कार्ड व आधार कार्ड और वारदात में प्रयुक्त बाइक व लोहे का कड़ा बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। *यह है मामला;* थाना चांदनी बाग में उग्राखेड़ी निवासी डॉक्टर कर्मबीर पुत्र रत्न सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 2 जून को नीजी काम से दिल्ली गया हुआ था। वह रात को दिल्ली से वापस अपने गांव आ रहा था। देर रात करीब 11:30 बजे उग्राखेड़ी रोड पर बीरभान हलवाई की दुकान के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो युवक आए और उससे मोबाइल फोन व पर्स छीनकर ले गए। पर्स में 5 हजार रूपए, आधार कार्ड, पेन कार्ड, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाईसेंस था। थाना चांदनी बाग में डॉक्टर कर्मबीर की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
Israna, Panipat | Jun 5, 2026
अब किस की बारी।
Israna, Panipat | Jun 5, 2026