हुज़ूर: भोपाल जिला पंचायत में महिला और बाल विकास स्थाई समिति की बैठक, जिला अधिकारी सुनील सोलंकी अनुपस्थित रहे
Huzur, Bhopal | Oct 18, 2024 भोपाल जिला पंचायत में शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास स्थाई समिति की मीटिंग हुई।इसमें विभाग के जिला अधिकारी सुनील सोलंकी ही गायब रहे।इस पर समिति सभापति और जिपं सदस्य चंद्रेश राजपूत समेत अन्य सदस्य भड़क गए। उन्होंने सोलंकी के खिलाफ कार्रवाई के लिए कलेक्टर और सीईओ से मिलने की बात भी कही।मीटिंग मेंबताया गया कि सोलंकी दो साल से मीटिंग में शामिल नहीं हो रहे हैं।