हुज़ूर: भोपाल एम्स के आउटसोर्स कर्मचारी की ट्रेन से कटकर मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Huzur, Bhopal | Oct 18, 2024 रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के आउटर के पास पटरी किनारे एम्स भोपाल के एक आउटसोर्स कर्मचारी का शव बरामद किया गया। शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत था। मृतक की पहचान दीपक महोबे के रूप में हुई है, जो मूलरूप से बैतूल का रहने वाला था। वह एम्स भोपाल में 16जून 2024 से एक आउटसोर्स कंपनी के जरिए कार्यरत था। पुलिस के अनुसार, दीपक का धड़ मिला, लेकिन सिर घटनास्थल पर नहीं था।