हुज़ूर: भोपाल में सड़कों की गुणवत्ता पर कल से होगा मंथन, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी होंगे शामिल
Huzur, Bhopal | Oct 18, 2024 सड़क और पुल निर्माण की क्वालिटी में सुधार लाने और नई तकनीक से टाइम लिमिट में मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने को लेकर शनिवार और रविवार को मंथन होगा। भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित सेमिनार का आयोजन भारतीय सड़क कांग्रेस (IRC) और एमपी लोक निर्माण विभाग(PWD) करेगा। इसमें केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी शामिल होंगे। PWD मंत्री राकेश सिंह ने दी जानकारी|