हुज़ूर: भोपाल में 3 साल की मासूम से यौन उत्पीड़न, आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा
Huzur, Bhopal | Oct 18, 2024 ट्यूशन के दौरान 3 साल की मासूम से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद पुलिस इस मामले की एसआईटी से जांच कराने की तैयारी कर रही है। डीसीपी संजय अग्रवाल ने बताया कि महिला अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी बनाकर जांच कराई जाएगी। आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उसका मोबाइल भी जब्त किया है, जिसे फॉरिसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।