नवागढ़: तुस्मा-केरा मुख्य मार्ग में अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौके पर मौत
जानकारी के अनुसार, धरदेई गांव का युवक जय कुमार साहू ने बताया कि वह अपने ससुराल दुरपा गया हुआ था। वहां से वापस अपने घर लौटने के लिए निकला था। इस दौरान संजय साहू, तुस्मा-केरा मुख्य मार्ग से गुजर रहा था, तभी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने युवक संजय साहू को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में युवक संजय साहू की मौके पर ही मौत हो गई।