जतारा: गररोली: बाइक सवार छात्र पर पत्थर से हमला, गिरने पर बेरहमी से पिटाई
जतारा थाना क्षेत्र के गर्रोली गांव में मोटरसाइकिल सवार छात्र पर तीन लोगों ने पत्थर फेंककर हमला कर दिया। पत्थर लगने से छात्र अनियंत्रित होकर बाइक सहित गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपियों ने लात-घूसों से मारपीट की।घायल छात्र को इलाज के लिए जतारा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। फरियादी कपिल अहिरवार की शिकायत पर जतारा पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज