पटना ग्रामीण: लक्ष्मी नगर रोड नंबर 3 से अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार, सभी तेलंगाना के निवासी
बजाज फाइनेंस कंपनी के नाम से लोन देने हेतु लोगों को फर्जी कागजात भेजकर उनसे ठगी करने में संलिप्त 06 साइबर क्राइम अपराधियों को रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर रोड़ नंबर 3 स्थित एक मकान से साइबर थाना पटना की टीम द्वारा आसूचना संकलन के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। मामले को लेकर साइबर थाने के द्वारा सोमवार दोपहर करीब 12 बजे जानकारी दी गई है।