पटना ग्रामीण: आलमगंज थाना क्षेत्र से अपराध की योजना बनाते दो अभियुक्त हथियारों के साथ गिरफ्तार
आलमगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार शाम करीब 4:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए आलमगंज थाने की पुलिस ने बताया कि आलमगंज थाना क्षेत्र से दो अभियुक्त को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। दरअसल आसूचना संकलन के आधार पर छापेमारी कर अपराध की योजना बना रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।