सूरजपुर: शा. बालक उ.मा.वि. सूरजपुर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शिक्षकों को दिलाया गया शपथ...
शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सूरजपुर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा के उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के आए जिले के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रचार प्रसार कर, मतदाता जागरूकता लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए शत प्रतिशत मतदान करने के लिये शपथ ग्रहण कराया गया।