सूरजपुर: पुरानी रंजिश में युवक के साथी ने पुलिया से नीचे धकेला, युवक गंभीर...
पुरानी रंजिश को लेकर शैलेंद्र प्रजापति नामक युवक को उसके साथी कुलदीप सिंह ने रेहर एनीकेट पुलिया से नीचे धकेल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अपोलो हास्पिटल बिलासपुर में उसका उपचार जारी है। मामले में विश्रामपुर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मारपीट का अपराध दर्ज कर लिया है।