थाना एट पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुये 3 गिरफ्तार
पुलिस द्वारा जानकारी दी गयी कि दिनांक 10 जुलाई को थाना एट में लक्ष्मी नारायण द्वारा तहरीरी सूचना दी गयी कि दिनांक 7 जुलाई की रात्रि मे चार पहिया वाहन में सवार 3-4 अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की मोटर साइकिल के आगे अपनी कार लगाकर वादी के साथ गाली गलौज कर मारपीट करते हुये वादी का मोबाइल, मोटर साइकिल व 8000/- रुपये नगद लूट लिये है। जिसके संबन्ध में थाना एट में मु0अ0सं0 93/2026 धारा 309(4)/352 बीएनएस पंजीकृत हुआ था ।
अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक जालौन के कुशल पर्यवेक्षण व अपर पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में दिनांक 11 जुलाई को थाना एट पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 3 अभियुक्तगण को घटना से सम्बन्धित मोटर साइकिल व 4500/- रुपये व घटना में प्रयुक्त 01 बलेनो कार व 01 अदद तमन्चा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।
अभियुक्तगण का विवरण-
1. विवेक पुत्र बाल किशन अहिरवार उम्र करीब 20 वर्ष नि0 ग्राम रतोसा थाना उलदन जनपद झाँसी ।
2. विनय कुमार पुत्र मुकेश कुमार उम्र करीब 22 वर्ष नि० ग्राम सिजवां थाना टोढीफतेहपुर जनपद झाँसी ।
3. साकिर पुत्र हजरत उम्म्र करीब 20 वर्ष नि0 ग्राम हाटी थाना उलदन जनपद झाँसी।
थाना एट पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुये 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने के सम्बन्ध मे अपर पुलिस अधीक्षक जालौन की बाइट।
Orai, Jalaun | Jul 11, 2026