NEET (UG)-2026 परीक्षा को स्वच्छ, पारदर्शी, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है।
दिनांक 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG-2026) के सफल संचालन हेतु आज समाहरणालय स्थित "संवाद कक्ष" में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, जमुई द्वारा संयुक्त रूप से सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ब्रीफिंग दी गई। इस दौरान परीक्षा की निष्पक्षता, सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण एवं कदाचार पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जमुई प्रशासन और पुलिस प्रशासन परीक्षार्थियों को बेहतर एवं सुरक्षित परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
#NEETUG2026 #NEETExam #Jamui #JamuiPolice #BiharPolice #DistrictAdministrationJamui #ExamDuty #FairExam #NoCheating #EducationFirst #PoliceAction #BiharNews #JamuiNews #NTAExam #SafeExam #haityaarham
Jamui, Jamui | Jun 20, 2026