रुद्रप्रयाग प्रशासन अलर्ट | सभी नागरिकों और श्रद्धालुओं से अपील🚨
लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन की घटनाओं के बीच रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। लाउडस्पीकर और सार्वजनिक अनाउंसमेंट के माध्यम से स्थानीय लोगों व केदारनाथ यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की जा रही है।
⚠️ प्रशासन की महत्वपूर्ण अपील:
✅ अनावश्यक यात्रा और आवाजाही से बचें।
✅ नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें।
✅ केवल प्रशासन और पुलिस की आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।
✅ किसी भी आपात स्थिति की तुरंत सूचना प्रशासन को दें।
✅ मौसम सामान्य होने और मार्ग सुरक्षित घोषित होने तक धैर्य बनाए रखें।
प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य राहत एजेंसियां लगातार निगरानी और राहत कार्यों में जुटी हैं। आपकी सुरक्षा ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#Rudraprayag #KedarnathYatra #WeatherAlert #Landslide #Uttarakhand #StaySafe #DistrictAdministration #RainAlert