रामनगर: हेतमापुर, केदारीपुर सहित कई जगहों पर सरयू-घाघरा नदी कर रही कटान, बंद पड़ा दूरसंचार केन्द्र भी कटान की चपेट में आया
हेतमापुर केदारपुर सुंदर नगर सहित कई जगहों पर सरयू घाघरा नदी कटान कर रही है। हेतमापुर में बंद पड़ा दूर संचार केंद्र कटान की चपेट में आया। भर भराकर पूरा भवन नदी में समा गया। ग्रामीणों में दहशत है। आज मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे देखा गया नदी कटान कर रही है।