नानपारा: नानपारा में गायत्री परिवार ने कराई संस्कृति प्रसार परीक्षा, भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ेगी
नानपारा के विजय वीर गुरुकुल में गायत्री परिवार ने संस्कृत प्रसार परीक्षा का आयोजन किया। इस परीक्षा में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इस परीक्षा का मुख्य मकसद विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कार, नैतिक मूल्यों और परंपराओं के प्रति जागरूकता और रुचि बढ़ाना था। सभी विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ परीक्षा दी।