मुरैना नगर: मुरैना जिला अस्पताल के कैदी वार्ड से आरोपी आरक्षक को पीटकर गेट तोड़कर फरार, अस्पताल स्टाफ ने पकड़ा
मुरैना जिला अस्पताल के कैदी वार्ड से आरोपी फरार, अस्पताल स्टाफ और डॉक्टरों की सतर्कता से दोबारा पकड़ा ,पुलिस को किया सुपुर्द। जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती एक आरोपी ने पुलिसकर्मी को धक्का देकर वार्ड का गेट तोड़ दिया और अस्पताल परिसर के भीतर भाग निकला। हालांकि अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टरों की तत्परता के चलते आरोपी को कुछ ही देर बाद पकड़ लिया।