चकाई: चोफला मुखिया के खिलाफ पांच वार्ड सदस्यों ने खोला मोर्चा,प्रमुख और बीडीओ को दिया आवेदन
Chakai, Jamui | Jan 30, 2024 चोफला मुखिया के खिलाफ पंचायत के सात वार्ड सदस्यों में पाच ने विभिन्न आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। उपमुखिया बड़की टुड्डू के नेतृत्व में पाच वार्ड सदस्य प्रमुख और बीडीओ कार्यालय पहुंचे और आवेदन दिया। जिसमें आरोप लगाया गया है कि सरकार के निर्देशानुसार 25 जनवरी को पंचायत में मुखिया द्वारा ग्राम सभा किया गया ।लेकिन पंचायत मुख्यालय में बैठक नहीं किया।