चकाई: चकाई एसके हाई स्कूल में संथाल समाज ने किया सोहराय महामिलन समारोह का आयोजन
Chakai, Jamui | Jan 30, 2024 संथाल समाज की ओर से पूर्व जिला पार्षद राम लखन मुर्मू की अध्यक्षता में एसके हाई स्कूल के मैदान में मंगलवार को भव्य सोहराय महामिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ सोनो के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ परवाज आलम,मुखिया सुनील सौरेंन,सरपंच कृष्णा कुमार गुप्ता,समाजसेवी नौशाद आलम,इफको प्रबंधक विनय कुमार,सहित अन्य कई लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया।