कसडोल: ग्राम पंचायत छारछेद साबर में नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बालेश्वर वैष्णव
इस अवसर पर बालेश्वर वैष्णव ने कहा कि रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला महान ग्रंथ है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, सत्य, त्याग, सेवा, धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है। माता-पिता के प्रति सम्मान, भाईचारा, गुरुजनों का आदर और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना हमें रामायण से सीखने को मिलता है।