बाह: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग में आगरा कनेक्शन, बिजौली के युवक को गिरफ्तार किया गया; परिजनों का कहना- बेटा बेगुनाह है
बाह तहसील के गांव बिजौली का नाम रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास पर फायरिंग मामले में सामने आने से इलाके में सनसनी है। 15 फरवरी को मुंबई क्राइम ब्रांच व यूपी एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पांच युवकों को हिरासत में लेकर मुंबई ले जाया गया। जांच एजेंसियां रेकी, सीसीटीवी व सोशल मीडिया कनेक्शन की पड़ताल कर रही हैं। उधर बुधवार दोपहर 2 बजे परिजन बेटों को बेगुनाह