भितरवार: खेरा बस्ती में पुलिया निर्माण शुरू, नगर परिषद अध्यक्ष ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण किया
नगर भितरवार स्थित खेरा बस्ती में जल बराबर की समस्या से निजात दिलाने पुलिया निर्माण शुरू हो गया है। नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। ठेकेदार और कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के सख्त निर्देश दिए। गर्मियों के मौसम में क्षेत्र में पेयजल की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।