गया टाउन सीडी ब्लॉक: सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने रामपुर व मगध मेडिकल थाना क्षेत्र में विभिन्न घटनास्थल का किया निरीक्षण
गया जी सिटी एसपी कोटा किरण कुमार द्वारा रामपुर थाना एवं मगध मेडिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न घटनास्थलों का आज सोमवार को सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को विधि व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश। इसकी जानकारी आज दिनांक 20 अप्रैल सोमवार की शाम 4 बजे सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने दी है।