#नयार घाटी के बिलखेत में कमर्शियल पैराग्लाइडिंग शुरू, पहले दिन भरीं 7 उड़ानें
#पौड़ी गढ़वाल की नयार घाटी में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बिलखेत में कमर्शियल टेंडम पैराग्लाइडिंग शुरू हो गई है। पर्यटन विभाग से अनुमति मिलने के बाद एडवेंचर बकेट कंपनी ने उड़ानें शुरू कीं। पहले दिन पायलट मयंक बिष्ट और तारा सिंह डंगवाल ने सात उड़ानें भरीं।
पैराग्लाइडिंग के लिए कल्जीखाल ब्लॉक के ढाढ़ूखाल से टेकऑफ और बिलखेत में राजकीय इंटर कॉलेज के समीप मैदान में लैंडिंग की जा रही है। इससे पर्यटकों को नयार घाटी के प्राकृतिक सौंदर्य को आसमान से निहारने का अवसर मिलेगा। साथ ही क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद है।
#पौड़ीगढ़वाल #नयारघाटी #बिलखेत #पैराग्लाइडिंग #उत्तराखंडपर्यटन
Pauri, Garhwal | Oct 20, 2026