2027 चुनाव की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक मुकेश कोली, गांव-गांव पहुंचकर टटोल रहे जनता का मन।
पौड़ी विधानसभा क्षेत्र में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। चुनावी मैदान में दावेदारी मजबूत करने के लिए विभिन्न नेता जनता के बीच पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा के पूर्व विधायक मुकेश कोली भी लगातार गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से संवाद कर रहे हैं। लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय मुकेश कोली ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ उनके समाधान का भरोसा भी दिला रहे हैं। वहीं, भाजपा हाईकमान की नजर भी नेताओं की सक्रियता, जनसंपर्क और क्षेत्र में उनकी पकड़ पर रहने की संभावना है।
Pauri, Garhwal | Oct 20, 2026