ठाकुरगंगटी: माल प्रतापपुर पंचायत में मुखिया ने रातों-रात जमाबंदी जमीन पर बनाई सड़क, आक्रोशित ग्रामीणों ने की बैठक
ठाकुर गंगटी थाना अंतर्गत माल प्रतापपुर पंचायत के चांद चक मौजा में मुखिया तनवीर आलम द्वारा जमाबंदी जमीन पर रातों-रात चुपके से सड़क बना दिए जाने के कारण आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अधिकारियों द्वारा ठोस कार्यवाही नहीं लिए जाने पर भाजपा नेता संजीव मिश्रा के साथ बैठक कर रैयतों और हिंदू ग्रामीणों ने आगे की रणनीति तैयार किया।