जगदलपुर: श्यामाप्रसाद मुखर्जी सभागार में स्वयंसेवी वालेंटियर्स की जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न हुई
शुक्रवार को स्थानीय श्यामाप्रसाद मुखर्जी सभागार में जिला प्रशासन और यूनिसेफ के तत्वावधान में आयोजित स्वयंसेवी वालेंटियर्स की जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला के दौरान इस महत्ती पहल के लिए करीब 450 स्वयंसेवी वालेंटियर्स ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी। इस दौरान वालेंटियर्स ने एक कदम आगे आकर जागरूक समाज-उन्नत समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।