लाडनूं: लाडनूं ब्लड बैंक में स्वेच्छा से किया गया रक्तदान, ब्लड की कमी को देखते हुए कई युवा आए आगे
Ladnu, Nagaur | Apr 17, 2024 लाडनूं के सरकारी अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में ब्लड की कमी को देखते हुए आज कई स्थानीय युवा आगे आए। रक्तदाता उमरदीन ने बताया कि ब्लड बैंक में रक्त की कमी होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद हमने 9 यूनिट रक्त का दान किया। बता दें कि पिछले कई समय से यहां पर ब्लड की कमी चल रही है।