प्रतापगढ़: डेई डीह धौरहरा गांव से 11 वर्षीय किशोरी को भगा ले गया जौनपुर का युवक, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
प्रतापगढ़ जनपद के डेईडीह धौरहरा गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी 11 वर्षीय बेटी को उसकी इच्छा के विपरीत एक युवक जबरन अपने साथ अपने घर भाग ले गया। जहां पर उसके साथ अश्लील हरकत की। इस दौरान दोनों को जब आरोपी युवक की मां ने देखा तो उसने दोनों को मारा पीटा। इसके बाद युवक किशोरी को लाकर उसके गांव के बाहर छोड़कर भाग गया।