लालगंज: भटवारी और दिघिया गांव में किसानों को धान की सीधी बुवाई के लिए वाराणसी के वैज्ञानिक ने दिया प्रशिक्षण
हलिया विकासखंड क्षेत्र के भटवारी एवं दिघिया ग्राम पंचायत में बुधवार दोपहर बाद करीब 1:30 बजे किसानों को धान की सीधी बुवाई के लिए प्रशिक्षण दिया गया। किसानों को बताया गया की जून के महीने में खेत की तैयारी कर चुके किसान धान की सीधी बुवाई की डीएसआर यंत्र से कर अधिक उपज ले सकते हैं। यूपी एग्रीज योजना के अंतर्गत विकासखंड के 30 गांवों का चयन किया गया है।