बाह: पिनाहट में पुलिस ने हड्डियों से भरा ऑटो पकड़ा, जांच जारी
पिनाहट में मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश सीमा पर हड्डियों की तस्करी का मामला सामने आया है। शनिवार शाम 5 बजे पिनाहट-राजाखेड़ा मार्ग स्थित नहर पुलिया के पास एक संदिग्ध ऑटो को ग्रामीणों ने रोका। सूचना पर प्रशिक्षु उपनिरीक्षक गोपाल कुमार मौके पर पहुंचे और ऑटो की जांच की, जिसमें प्लास्टिक बैग में भरी पशुओं की हड्डियां बरामद हुईं।