बाह: कस्बा बाह में वन विभाग की कार्रवाई से लकड़ी माफिया भागे, औजार किया गया जब्त
बाह कस्बे के पास स्थित एक बाग में करीब 200 वर्ष पुराने हरे बरगद के पेड़ को लकड़ी माफिया काटने की कोशिश कर रहे थे। शनिवार सुबह वन विभाग को सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर छापेमारी की, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी औजार छोड़कर भाग निकले। वन विभाग ने मौके से लकड़ी काटने की मशीन, कुल्हाड़ी और रस्सी बरामद की। रेंजर सामाजिक वानिकी अमित कुमार ने शनिवार शाम 7