नाथनगर: मोहर्रम को लेकर नरगा चौक पर प्रशासन रहा मुस्तैद, अधिकारियों ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था
मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए नाथनगर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे चंपानगर के नरगा चौक पर नाथनगर बीडीओ शालिनी कश्यप, थाना प्रभारी अभय शंकर, दंडाधिकारी आनंद गोपाल सहित पुलिस बल के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहे।