महेश्वर: Google Map के कारण बीटेक छात्रों की बस घाट से उतरी, 1000 फीट गहरी खाई के मुहाने पर अटकी, 53 छात्र सवार थे
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में स्थित प्रसिद्ध जाम गेट के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। महाराष्ट्र के एक कॉलेज के बीटेक छात्रों को ले जा रही बस गूगल मैप के शॉर्टकट के चक्कर में खतरनाक घाट पर पहुंच गई और तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर रैलिंग से टकरा गई।