ब्यौहारी: कोठिया के जंगल में बाइक सवार दंपती के साथ हुई लूट, महिला के गहने एवं नकदी लेकर फरार हुए बदमाश
कोठिया के जंगल में दिनदहाड़े बाइक में सवार दम्पत्ति के साथ लूटपाट की घटना हुई है। पति पत्नी बाइक में सवार होकर जा रहे थे तभी रास्ते में चार आरोपियों ने लूटपाट की जिसमें मंगलसूत्र एवं महिला के पैर की पायल तथा चार हजार रुपए आरोपियों ने छुड़ा लिए और मारपीट कर वहां से फरार हो गए हैं। पुलिस ने चार आरोपियों पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।