चम्पावत: चार दिनों से अमोडी क्षेत्र में विद्युत सेवा ठप आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग का पुतला दहन किया #Jansamasya
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में पिछले चार दिनों से विद्युत सेवा ठप है। विभाग के अधिकारियों को कई बार जानकारी देने के बाद भी क्षेत्र में विद्युत सेवा बहाल नहीं की गई। अमोडी में दिनेश बोहरा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए विभाग का पुतला दहन किया और शीघ्र विद्युत लाइन ठीक करने की मांग की।