चम्पावत: सुरक्षा और आगामी मानसून के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने जिला खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था का लिया जायजा
सुरक्षा एवं आगामी मानसून काल के दृष्टिगत जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित खाद्यान्न गोदाम का स्थलीय निरीक्षण कर भंडारण एवं आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि आपात स्थिति के दौरान किसी प्रकार की आपूर्ति में बाधा न आए, इसके लिए कम से कम तीन माह का अग्रिम खाद्यान्न भंड